Amarnath Yatra 2025: शुरू हो गया रजिस्ट्रेशन जाने पूरी प्रक्रिया|
अमरनाथ यात्रा 2025 यह यात्रा काफी ज्यादा प्रसिद्ध है इसके लिए लोग रजिस्ट्रेशन करवाते हैं आपको बता दे की अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 अप्रैल से शुरू हो गई है आप ऑनलाइन या ऑफलाइन इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन से जुड़ी पूरी जानकारियां चलिए पता करते हैं।
हर साल लोग अमरनाथ यात्रा के लिए जाते हैं इस साल अमरनाथ यात्रा के लिए लोगों का उत्साह चरम पर है जम्मू कश्मीर की पहाड़ियों में बाबा बर्फानी का मंदिर हर साल लाखों लोगों को अपनी ओर खींचता हैं।
अगर इस बार आप भी अमरनाथ यात्रा 2025 में जाने की सोच रहे हैं तो रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है आप इसके लिए जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं ताकि आपको यात्रा का परमिट मिल सके और आप भी जम्मू कश्मीर की पहाड़ियों में बाबा बर्फानी का दर्शन कर सके।
अमरनाथ यात्रा 2025 की मुख्य तिथियां
- रजिस्ट्रेशन शुरू: 14 अप्रैल 2025
- यात्रा प्रारंभ: 25 जुलाई 2025
- यात्रा समाप्त: 19 अगस्त 2025
कब है अमरनाथ यात्रा 2025?
हर साल यह यात्रा आयोजित की जाती है वर्ष 2025 में यह पवित्र यात्रा 25 जुलाई से शुरू होगी और 19 अगस्त 2025 तक चलेगी रोजाना 15000 लोगों को ही दर्शन का मौका दिया जाएगा
यात्रा से जुड़ी मुख्य जानकारियां
यदि आप भी अमरनाथ यात्रा करने वाले हैं तो इन कुछ खास बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी हैं।
आपके पास आधार कार्ड आपका पासपोर्ट साइज फोटो और हेल्थ सर्टिफिकेट हर भक्त के पास होना अनिवार्य हैं।
हेल्थ सर्टिफिकेट आपको डॉक्टर द्वारा हाल ही में बनवानी होगी और आपको यह जानकारी सुनिश्चित करनी होगी कि आप ऊंचाई वाली यात्रा कर सकते हैं।
13 साल से कम उम्र के बच्चे, 70 साल से ज्यादा उम्र की लोग और गर्भवती महिलाएं इसमें हिस्सा नहीं ले सकती
वहां पर अत्यधिक ठंड होती है इसलिए गर्म कपड़े जरूर रखें।
बारिश के लिए अपना रेनकोट और खाने-पीने का सामान जरूर पैक करें।
यह काफी ऊंचाई वाला स्थान है इसलिए यदि आपको सांस लेने में परेशानी होती है तो आप डॉक्टर की सलाह जरूर ले।
RFID कार्ड प्रत्येक व्यक्ति को जम्मू या कश्मीर के सेंटर से दिया जाएगा।
यात्रा के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड या वैध पहचान पत्र
- अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र (CHC)
- यात्रा पंजीकरण परमिट
- हालिया पासपोर्ट साइज फोटो
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे जाने पूरी प्रक्रिया
- श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) की आधिकारिक वेबसाइट www.shriamarnathjishrine.com पर जाएं
- “Online Services” विकल्प पर क्लिक करें
- “Yatra Permit Registration” चुनें
- सभी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ें और “I Agree” पर क्लिक करें
- “Register” बटन पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म भरें — जैसे नाम, यात्रा की तारीख, मोबाइल नंबर, आधार नंबर आदि
- पासपोर्ट साइज फोटो और अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र (CHC) अपलोड करें
- मोबाइल नंबर पर आए OTP से सत्यापन करें
- OTP के बाद 2 घंटे के भीतर पेमेंट लिंक प्राप्त होगा। ₹220 (लगभग) रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें
- भुगतान के बाद पोर्टल से यात्रा परमिट डाउनलोड करें।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया II
- वेबसाइट खोलें: Shri Amarnath Ji Shrine Board की वेबसाइट www.jksasb.nic.in पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन चुनें: “Online Services” में “Yatra Permit Registration” पर क्लिक करें।
- कंडीशन पढ़ें: सभी नियम ध्यान से पढ़कर “I Agree” पर क्लिक करें।
- डिटेल्स भरें: नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, और दूसरी जानकारी डालें।
- कागजात अपलोड करें: पासपोर्ट साइज फोटो (.JPEG, 1MB तक) और CHC (.PDF, 1MB तक) अपलोड करें।
- OTP वेरिफिकेशन: मोबाइल पर आए OTP से वेरिफिकेशन करें।
- पेमेंट लिंक चेक करें: वेरिफिकेशन के बाद 24 घंटे के लिए वैलिड पेमेंट लिंक आएगा।
- पेमेंट करें: लिंक से रजिस्ट्रेशन फी (लगभग ₹120-220) जमा करें, और पेंमेंट की कन्फर्म जानकारी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट चेक करें।
- परमिट डाउनलोड करें: पेमेंट के बाद यात्रा परमिट डाउनलोड करें और प्रिंट निकालें।